Ladki Bahin Yojana 3.0 – लड़की बहिन योजना के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, जल्दी करे आवेदन

Ladki Bahin Yojana 3.0

Ladki bahin yojana का रजिस्ट्रेशन को लेकर आजकल बहुत खबरें आ रही हैं। खबरों की मानें तो लड़की बहिन योजना 3.0 का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और इस योजना में आवेदन किए जा रहे हैं।

हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल इस योजना के तीसरे चरण का रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुआ है। परंतु महाराष्ट्र सरकार के अंतरिम बजट 2025 में ladki bahin yojana की शुरुआत की घोषणा हो सकती है, जिसके संबंध में अभी विचार-विमर्श चल रहा है। यदि तीसरे चरण की शुरुआत होती है, तो उन महिलाओं को आवेदन करने का अवसर मिलेगा, जिन्हें पहले दो चरणों में इस योजना का लाभ नहीं मिला था।

Ladki bahin yojana के पहले दो चरणों में लगभग 2,00,00,000 से भी अधिक महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। उन महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक मदद प्रति माह दी जा रही है। परंतु इस योजना के तीसरे चरण में ₹1500 की जगह ₹2100 की आर्थिक सहायता राशि पंजीकृत महिलाओं को दी जाएगी।

यदि आपने अभी तक इस योजना में पंजीकरण नहीं कराया है और आप पंजीकरण करना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें। इस योजना की पूरी जानकारी मिलने वाली है कि आवेदन कैसे करें, आवेदन की पात्रता क्या है, और आवेदन करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, इत्यादि।

Ladki Bahin Yojana 3.0 क्या है?

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई ladki bahin yojana एक लोकप्रिय योजना है। इस योजना का तीसरा चरण 2025 में शुरू होने वाला है। जो महिलाएं पहले और दूसरे चरण में आवेदन नहीं कर पाई थीं, वे तीसरे चरण में आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

इस योजना के तहत महाराष्ट्र राज्य की गरीब विवाहित महिलाएं, विधवा, तलाकशुदा तथा निराश्रित महिलाएं प्रति माह ₹1500 की आर्थिक सहायता प्राप्त करती हैं। अब तीसरे चरण में महिलाओं को ₹1500 के स्थान पर ₹2100 प्रतिमाह दिए जाएंगे।

Ladki bahin yojana के पहले दो चरणों के अंतर्गत तकरीबन 3 करोड़ महिलाओं ने आवेदन जमा किए थे, जिनमें से लगभग 2 लाख 60 हजार से अधिक आवेदन स्वीकृत किए गए थे। अब तीसरे चरण की शुरुआत होने वाली है, जिससे वे वंचित महिलाएं, जिन्हें पहले दो चरणों में योजना का लाभ नहीं मिला था, इस चरण में आवेदन कर सकती हैं।

Read Also: PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana | Mahtari Vandana Yojana

Ladki Bahin Yojana 3.0 का विवरण

Ladki Bahin Yojana 3.0 का उद्देश्य

लड़की बहिन योजना 3.0 को शुरू करने का महाराष्ट्र सरकार का उद्देश्य यह है कि जो महिलाएं पहले दो चरणों में आवेदन नहीं कर पाई थीं, वे तीसरे चरण में पुनः आवेदन कर सकें।

महाराष्ट्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इस योजना को पुनः शुरू करने की मांग की है। इस मांग के चलते फरवरी 2025 में इस योजना के तीसरे चरण की शुरुआत होने की संभावना है।

Ladki bahin yojana का उद्देश्य राज्य की गरीब, बेसहारा एवं कमजोर वर्ग की महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार लाना है। साथ ही, उन्हें वित्तीय सहायता और स्वतंत्रता प्रदान करना है, जिससे महाराष्ट्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

Also Read: Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana | Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana

Ladki Bahin Yojana 3.0 आवेदन के लिए पात्रता

लड़की बहिन योजना की पात्रताएं निम्नलिखित हैं:

  • आवेदनकर्ता महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी अनिवार्य है।
  • आवेदन करते समय आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से कम हो।
  • महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए, साथ ही वह आयकर दाता भी न हो।
  • आवेदनकर्ता के परिवार के पास ट्रैक्टर के सिवा कोई भी चौपहिया वाहन न हो।

Ladki Bahin Yojana 3.0 के लिए आवश्यक दस्तावेज

लड़की बहिन योजना के तीसरे चरण में आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी है:

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Also Read: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना | मेधावी छात्र योजना | जल निगम भर्ती

Ladki Bahin Yojana 3.0 के लाभ

लड़की बहिन योजना के लाभ निम्नलिखित हैं:

  • ladki bahin yojana में महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी द्वारा लड़की बहिन योजना की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाना है।
  • लड़की बहिन योजना में महिलाओं को प्रति माह ₹1500 आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाते हैं।
  • ladki bahin yojana में लाभार्थी महिलाओं की रोज़मर्रा के खर्चों में मदद मिलती है।
  • महिलाओं को अपने निजी खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
  • महिलाओं को सामाजिक स्वतंत्रता एवं वित्तीय सहायता प्राप्त होती है।
  • राष्ट्र राज्य की लड़की बहिन योजना महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Ladki Bahin Yojana का तीसरा चरण कब शुरू होगा?

अभी तक महाराष्ट्र राज्य सरकार की तरफ से ladki bahin yojana के तीसरे चरण की शुरुआत के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। इस विषय पर अभी विचार-विमर्श किया जा रहा है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से इस योजना के तीसरे चरण को शुरू करने की मांग की गई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लड़की बहिन योजना का तीसरा चरण फरवरी या मार्च 2025 तक शुरू हो सकता है।

इस संबंध में कोई भी आधिकारिक सूचना प्राप्त होते ही हम अपने लेख के माध्यम से आपको जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Ladki Bahin Yojana 3.0 में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • ladki bahin yojana 3.0 के तीसरे चरण में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ladkibehin.maharashtra.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए विकल्प ‘अर्जीदार लॉगिन’ पर क्लिक करके लॉगिन करें।
  • आवेदन करने से पहले इस साइट पर अपना पंजीकरण अकाउंट बनाना होगा।
  • पंजीकरण करने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • ladki bahin yojana 3.0 एप्लिकेशन फॉर्म के लिंक को खोलें।
  • एप्लिकेशन फॉर्म खुलने पर, उसमें मांगी गई सभी जानकारियाँ ध्यानपूर्वक भरें।
  • मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • इस प्रकार लड़की बहिन योजना में आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
  • आवेदन के बाद रजिस्ट्रेशन की रसीद प्राप्त कर लें।
  • आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद कार्यालय द्वारा फॉर्म की समीक्षा की जाएगी।
  • सभी दस्तावेजों और पात्रताओं की जांच के बाद आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

Ladki bahin yojana 3.0 का ऑफ़लाइन आवेदन करने के लिए, आप अपने नज़दीकी CSC सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र, या ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ ध्यानपूर्वक भरें और सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करके संबंधित कार्यालय में जमा करें।

Also Read: PICME Login | Mahila Samman Scheme | Silai Machine Yojana

माझी लड़की बहिन योजना 3.0 में पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न:

1) माझी लड़की बहिन योजना 3.0 में आवेदन कैसे करें?

माझी लड़की बहिन  योजना 3.0 में आवेदन ऑफलाइन/ ऑनलाइन प्रक्रिया दोनों ही माध्यम से कर सकते हैं।

2) Ladki bahin yojana 3.0 का रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा?

लड़की बहिन योजना 3.0 का रजिस्ट्रेशन फरवरी या मार्च 2025 से शुरू होने की उम्मीद है।

3) लड़की बहिन योजना 3.0 में कौन कौन आवेदन कर सकता है?

लड़की बहिन योजना के तीसरे चरण में महाराष्ट्र राज्य की निराश्रित महिलाएं, विधवा, तलाकशुदा महिलाएं, गरीब एवं कमजोर वर्ग की महिलाएं आवेदन कर सकती है। इसके अलावा जो महिलाएं पहले दो चरणों में आवेदन नहीं कर पाई है वह महिलाएं भी आवेदन कर सकती है।

4) Ladki bahin yojana में आर्थिक सहायता की कितनी राशि मिलती है?

लड़की बहिन योजना के पहले दो चरणों में महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रति माह ₹1500 दिए गए हैं। परन्तु योजना के तीसरे चरण में ₹1000 से बढ़ाकर ₹2100 प्रति माह दिए जाने का अनुमान है।

5) लड़की बहिन योजना में आवेदन करने के लिए कौन कौन से दस्तावेज की जरूरत है?

लड़की बहिन योजना में आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। जैसे-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • परिवार समग्र आईडी
  • व्यक्तिगत आईडी
  • आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता, खाता डीबीटी सक्रिय होना चाहिए
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

Important links-

mp.bhulekh.gov.in freeएमपी भूलेख नक्शा
pnpcodaखसरा खतौनी नाम अनुसार mp
namami gange yojanaबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना लाभ
magic moments vodka price in delhiएमपी भूलेख नक्शा
mp vishwakarma yojanaबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना लाभ
mptaas scholarship statusलाड़ली लक्ष्मी योजना समग्र आईडी
mukhyamantri sikho kamao yojanaखसरा खतौनी नाम अनुसार mp
mpbhu abhilekhthesparkshop इन प्रोडक्ट बेबी गर्ल लॉन्ग स्लीव थर्मल जंपसूट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top