Swachh Bharat Abhiyan: स्वच्छ भारत अभियान: एक ऐतिहासिक अवलोकन
Swachh Bharat Abhiyan: भारत सरकार भारत को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों में टॉप पर लाने के लिए बीते कई सालों से कई सारे कदम उठा रही है और इसी कदम के तहत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान (Swachh Bharat Abhiyan) की शुरुआत की गई है। स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक स्वच्छता अभियान है, जोकि एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी जी की 145वीं जयंती पर की गई थी और इसे Clean India Movement के नाम से भी जाना जाता है। केंद्र सरकार ने इस अभियान की शुरुआत भारत को स्वच्छ बनाने के इरादे से की है। इस योजना की शुरुआत सड़कों, गलियों और बुनियादी ढांचे को साफ-सुथरा रखने तथा कूड़े-कचरे से मुक्त करने के लिए की गई है। इस अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर, 2019 तक भारत के प्रत्येक परिवार को शौचालय, ठोस एवं तरल अपशिष्ट निपटान प्रणाली, गांव की स्वच्छता तथा सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सहित स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। बता दें कि इस अभियान के दो चरण हैं और दोनों चरणों के बारे में हमने आगे बताया है। ये भी देखें: जननी सुरक्षा योजना संक्षिप्त जानकारी | पीएम आवास योजना लिस्ट जारी स्वच्छ भारत अभियान की संक्षिप्त जानकारी – Brief Information of Swachh Bharat Abhiyan मिशन का नाम स्वच्छ भारत अभियान किसने शुरू किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कब शुरू किया गया साल 2014 में पहला चरण साल 2014 से 2019 तक दूसरा चरण साल 2020-2021 से 2024-2025 तक उद्देश्य भारत को स्वच्छ बनाना और खुले में शौच को बंद करना स्वच्छ भारत मिशन एकेडमी टोल फ्री नंबर 18001800404 आधिकारिक वेबसाइट https://swachhbharatmission.ddws.gov.in/ स्वच्छ भारत अभियान क्या है? – What is Swachh Bharat Abhiyan? स्वच्छ भारत अभियान एक स्वच्छता अभियान है, जिसकी शुरुआत भारत सरकार द्वारा की गई है। यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है और इसे 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी जी की 145वीं जयंती पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया था। इसकी शुरुआत राजघाट, नई दिल्ली से की गई थी। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस योजना की शुरुआत महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस पर दिल्ली के राजघाट से इसलिए की थी, क्योंकि गांधी जी का सपना था कि हमारा भारत भी अन्य विकसित देशों की तरह पूर्णतया स्वस्थ एवं साफ़-सुथरा दिखाई दे। ताकि यहां के लोग हर तरह की बीमारियों से दूर रहें और एक खुशहाल जीवन जीएं। यह अभियान आज तक के इतिहास का सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान है और इसकी शुरुआत खुले में शौच को खत्म करने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार करने के लिए की गई है। यह अभियान एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है और इसको काफी सराहा जा रहा है। इस अभियान को शुरू करने के लिए नरेन्द्र मोदी जी को दुनिया भर से सम्मान मिला और इसके जरिए साल 2019 तक 100 मिलियन से अधिक व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों का निर्माण किया गया। यही नहीं बल्कि 6 लाख से अधिक गांवों को खुले में शौच मुक्त (ODF) घोषित किया गया। यह सब महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि थी। ये भी देखें: आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट विशेषताएं | मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना स्वच्छ भारत अभियान का इतिहास – History of Swachh Bharat Abhiyan मालूम हो कि स्वच्छ भारत अभियान या स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत साल 2014 में भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई थी और इसकी शुरुआत महात्मा गांधी जी की 145वीं जयंती पर राजघाट से की गई थी। मगर आधिकारिक रूप से यह अभियान 1999 से चला रहा है। हालांकि सबसे पहले इस अभियान का नाम ग्रामीण स्वच्छता अभियान था। लेकिन 1 अप्रैल 2012 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसका नाम बदलकर निर्मल भारत अभियान (एनबीए) रख दिया। इसके बाद 24 सितम्बर 2014 को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी से निर्मल भारत अभियान को स्वच्छ भारत अभियान के रूप में पुनर्गठित किया गया। इसके बाद से ही यह अभियान चला आ रहा है और अब तक कई हस्तियों ने इसमें योगदान दिया है। ज्ञात हो कि स्वच्छ भारत अभियान के शुभारंभ के समय स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों सहित लगभग 30 लाख से भी अधिक सरकारी कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया था, ताकि इस अभियान को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाया जा सके। साथ ही साथ आम जनता को इसके बारे में जागरूक किया जा सके। इस अभियान की शुरुआत करते समय प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा था कि देश की सफाई केवल सफाई-कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है। हमें यह बात समझनी होगी और इस मानसिकता को बदलना होगा। तभी जाकर यह अभियान सफल होगा। इस अभियान को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली कि वाल्मीकि बस्ती में सड़कों पर झाड़ू भी लगाई थी और लोगों के बीच यह संदेश पहुंचाया था कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है। कोई भी काम किसी अकेले के द्वारा नहीं किया जा सकता। भारत के इतने बड़े व्यक्ति को सड़कों पर झाड़ू लगाते देख देश के लगभग हर व्यक्ति ने उनकी तारीफ़ की थी और इसके बाद केवल आम नागरिकों ने ही नहीं बल्कि कई राज नेताओं और अभिनेताओं ने भी इसमें भाग लिया और देश को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया। ये भी देखें: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना | किसान क्रेडिट कार्ड योजना आवेदन स्वच्छ भारत अभियान के चरण – Phases of Swachh Bharat Abhiyan साल 2014 में शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान के दो चरण हैं और दोनों चरणों की जानकारी कुछ इस प्रकार है। 1) स्वच्छ भारत अभियान का पहला चरण स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी जी की 145वीं जयंती पर की गई थी और यह इसका पहला चरण था, जोकि अक्टूबर 2019 तक चला था। इसमें खुले में शौच को खत्म करने, गंदे शौचालयों को फ्लश वाले शौचालयों में बदलने और नगरपालिका के ठोस कचरे के प्रबंधन पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया गया था। इस अभियान के पहले चरण का उद्देश्य लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना था और उन्हें साफ़-सफाई की अहमियत










