झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना क्या है? – लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए एक अच्छा प्रयास है । इस योजना के माध्यम जो महिलाएं परिवार की ज़िम्मेदारियाँ उठाती हैं , उनको आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मैया सम्मान योजना का उद्देश्य महिलाओं को समाज में सम्मान देना और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। महिलाएं अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकेंगी।

Table of Contents

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना क्या है?

 झारखंड राज्य सरकार ने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा लाई गई योजना है। यह योजना हाशिए के समुदाय के विकास की जरूरतों पर काम करती है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के विशेष वर्ग की महिलाओं के शिक्षा, रोजगार क्षमता और गरीब परिवारों के उत्थान के लिये वित्तीय सहायता दी जाती है।

यह कल्याणकारी योजना क्षेत्र विशिष्ट की आवश्यकताओं और चुनौतियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।यह योजना 18 वर्ष से 50 वर्ष आयु महिला राशन कार्ड धारक परिवारों को वित्तपोषित करने और उनकी आर्थिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए बनाई गई है।झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के आवेदन , लाभ और इसका पूर्ण दायरा समझने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें। 

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का विवरण

योजना का नाममुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना
द्वाराझारखंड राज्य सरकार
मंत्रालयमहिला,बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय
लाभार्थी18 से 50 आयु वर्ग की महिला राशन कार्ड धारक का परिवार
कार्यान्वित तरीकालाभार्थी के खाते में प्रत्यक्ष लाभों का अंतरण
फंडिंग पैटर्नराज्य सरकार  द्वारा पूर्णतः वित्त पोषित
लाभ₹2500 मासिक भुगतान महीना की 15 तारीख को सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा किया जाता है, 
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in
भौगोलिक क्षेत्रझारखंड

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए पात्रता

झारखंड राज्य सरकार ने राज्य में विकास संबंधी अंतर को बराबर करने के उद्देश्य से 18 से 50 वर्ष की महिला, जिनका परिवार राशन कार्ड धारक है उनको आर्थिक सहायता करने और उनकी जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का अनावरण किया है।इस योजना के अंतर्गत केवल महिला पात्र को ही शामिल किया जाएगा। जो महिलाएं जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं, जिनकी वार्षिक आय ₹2,00,000 से कम है।

लक्षित लाभार्थी18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की वैध राशन कार्ड धारक परिवार की महिलाएं 
आयुसीमा18 वर्ष से 50 वर्ष 
आय मापदंड₹2,00,000 वार्षिक से कम
पेशापात्र परिवारों की महिलाएं
सामाजिक श्रेणीआर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

ये भी देखे: मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना status check | मध्य प्रदेश में कितने जिले हैं | एमपी भू नक्शा

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए दस्तावेज

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाणपत्र
  • बैंक खाते की डिटेल
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन करने और योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को एक निर्धारित एवं संरचित आवेदन प्रक्रिया का पालन करना है। आइये देखते है, योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

  • झारखंड मुख्यमंत्री  मैया सम्मान योजना के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in  पर पंजीकरण करें।
  • ईमेल आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगइन करें।
  • होम पेज पर आवेदन फॉर्म खुलने के बाद मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियां दर्ज करें। जैसे- अपना नाम,पता, पारिवारिक आय,योग्यता संबंधी डेटा।
  • अब योजना के अंतर्गत मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें। जैसे- पहचान पत्र,आय प्रमाण पत्र और अन्य सभी दस्तावेज।
  • फॉर्म भरने के बाद सावधानीपूर्वक समीक्षा करके आवेदन पत्र जमा करें।
  • सबमिट होने पर भविष्य में उपयोग के लिये रसीद डाउनलोड कर लें।

ये भी देखे: स्वच्छ भारत अभियान | प्रधानमंत्री मुद्रा योजना | पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लाभ:

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लाभों के बारे में संपूर्ण जानकारी हम इस तालिका के माध्यम से दे रहे हैं।

वित्तीय सहायताझारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लाभार्थियों को उनकी आजीविका में सहायता करने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है।
सेवा पहुँचझारखंड मुख्यमंत्री सम्मान योजना विशिष्ट क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित करती है।
आर्थिक उत्थानगरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना और आर्थिक मदद प्रदान करना
कौशल विकासयह योजना रोजगार को बढ़ावा देने के लिए और क्षमताओं  का निर्माण करती है।
समावेशी विकासयोजना के अंतर्गत उनको बराबर करना, विशेष रूप से हाशिए पर रह रहे लोगों का ध्यान रखना है।
बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देनायह योजना झारखंड राज्य में बुनियादी जरूरतों को पूरा करती है
सामाजिक सुरक्षा यह योजना जीवन की अनिश्चित परिस्थितियों में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है।
नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।
नीति संरक्षणमहिला,बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय के अंतर्गत शुरू की गई झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना राशन कार्ड धारक परिवारों पर केंद्रित है जो राष्ट्र की प्रगति में सहायता करती है।
Equityझारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का उद्देश्य विशिष्ट वर्ग के लिए अवसर और आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा कर समान अवसर प्रदान करना है।

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के बारे में पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न

Q-1) झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना क्या है?

A- झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता और सम्मान प्रदान करती है।

Q-2) मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना में सहायता राशि मिलती है?

A- मैया  सम्मान योजना के अंतर्गत प्रतिमाह ₹2500 की राशि मिलती है।

Q-3) मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का उद्देश्य क्या है?

A- मैया सम्मान योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

Q-4) मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

A- मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना में आवेदन ऑनलाइन mmmsy.jharkhand.gov.in   साइट पर जाकर किया जा सकता है।आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर आवेदन फॉर्म को क्लिक करें। मैं मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करें। मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।आखिर में सबमिट का बटन दबाएँ।फार्म सबमिट करने के बाद रसीद प्रिंट निकाल लें।
इस योजना में ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया भी की जा सकती है। फार्म को डाउनलोड करके प्रिंट निकालें, आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियां का विवरण भर देना है। सावधानीपूर्वक फॉर्म भरने के बाद मांगे गए महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संलग्न करके  ग्राम पंचायत के ऑफिस में जमा करें। ये रसीद प्राप्त कर लें।

Q-4) मैयासम्मान योजना में लाभ किसे मिलता है?

A- मैया  सम्मान योजना में लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ पात्रता और मापदंड जरूरी है।
महिला झारखंड की निवासी होनी चाहिए।
महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
महिला के पास वैध राशन कार्ड होना चाहिए।
महिला के परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी करने वाला नहीं होना चाहिए।
महिला का परिवार आयकर दाता ना हो।
परिवार की वार्षिक आय ₹2,00,000 से कम हो।

Q-5) मैया सम्मान योजना में कौन कौन से दस्तावेज जरूरी है?

A- मैया  सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज-
आधार कार्ड या पहचान पत्र
आय प्रमाणपत्र
निवास प्रमाण पत्र
राशनकार्ड
खाते का विवरण

More Important-

Namo Shetkari Yojanaडिजिटल हस्ताक्षरित भू अभिलेख प्रतिलिपि कैसे निकाले?
Swasthya Sathi CardMP Bhulekh Portal पर भूमिस्वामी आधार E-KYC करे
UDID Card Downloadमध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी नाम अनुसार कैसे देखें?
Haryana Kaushal Rojgar Nigamएमपी भूअभिलेख कैसे देखें?
Family ID Uttar Pradeshएमपी भूलेख नक्शा कैसे देखें?
Digital Satbara PortalMP Bhulekh पोर्टल पर लॉग इन / रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
PNPCodaMP Bhulekh Portal पर रिपोर्ट्स कैसे देखें?
Jhatpat ConnectionMP Bhulekh Portal पर Online शिकायत कैसे दर्ज करें?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top